प्रदीप दुबे विक्की
भदोही-जिले में स्वच्छता अभियान कितना सफल हो रहा है। इसका अंदाजा घमहापुर मुस्लिम बस्ती को देखकर आप बखूबी लगा सकते ह।स्थिति यह है कि यहां के निैवासीगण खुद ही अपने ही हाथों घर की नालियां साफ कर रहे हैं। स्थानीय मोहल्ला घमहापुर जहां नाली साफ-सफाई के अभाव में बजबजा रही है। नौकरशाहों द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्र की जनता को स्वच्छता अपनाने का पाठ तो पढ़ाया गया। लेकिन उक्त कार्यक्रम समाप्त होते ही लोगों को जागरूक करने वाले ही इसे भूल गए। नतीजा मोहल्लेवासी गंदगीयुक्त वातावरण में नारकीय जीवन जीने को विवश हैं।
गौरतलब है कि स्थानीय मोहल्ले में अधिकांश मुस्लिम समाज को लेकर शायद इधर नजरें इनायत नहीं की जा रही है। जहां दूरदराज गांवों से भी लोंगो का प्रतिदिन आना जाना लगा रहता है। बताते हैं कि पानी निकासी के लिए बनी नाली की सफाई कई महीनों से नहीं होने से वह जाम हो चुकी है। स्थिति यह है कि निकासी के अभाव में नाबदान का पानी ओवरफ्लो कर सड़क पर बहता रहता है। साथ ही आसपास का वातावरण दुर्गधमय बना रहता है। इससे वहां आने जाने मरीजों व आसपास के लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नाली के जाम होने से अस्पताल जाने वाले मरीजों को सड़क पर फैले नाबदान के पानी से होकर गुजरना पड़ता है। स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी-कभी तो लोग फिसलकर गिर भी जाते हैं। ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन नतीजा सिफर निकला। समाजसेवी नजरुद्दीन ने जिला प्रशासन से इस ओर धयान दिये जाने की मांग की है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…