Categories: UP

ब्रेक फेल होने से आलू के बोरों से भरा ट्रक पलटा

प्रदीप दुबे विक्की

गोपीगंज(भदोही) नगर के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पड़ाव पर शुक्रवार की बीती रात 2:00 बजे आलू के बोरों से लदी ट्रक का ब्रेक फेल होने से संतुलन बिगड़ गया , और वह डिवाइडर से टकराते हुए सड़क पर पलट गई ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर जनपद के सैनी बाजार निवासी ट्रक चालक मनोज कुमार उम्र 34 वर्ष आलू के बोरों से लदा ट्रक सैनी बाजार से राजातालाब(वाराणसी) जा रहा था । वह जीटी रोड से गोपीगंज के पड़ाव पर पहुंचा ही था की ब्रेक फेल हो गया और सड़क के बीच में लगे डिवाइडर से टकराते हुए ट्रक पलट गई। शुक्र है कि उस समय पीछे से कोई वाहन नहीं था,वरना जन हानि हो सकती थी । सौभाग्य रहा कि ट्रक चालक बाल-बाल बच गया है।

aftab farooqui

Recent Posts