प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही) थाना क्षेत्र के बिठ्ठलपुर छतमी के पास राजमार्ग पर गुरुवार की रात आटो पलट जाने से जहा 40 वर्षीय शिवशंकर प्रजापति की मौत हो गई वहीं परिजनों में दो सगे भाई और माँ सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर निवासी शिवशंकर अपनी माता इद्रावती 69 भाई विजय शंकर 28व जयशंकर तथा राजेश व चंद्रावती के साथ आटो से बैनामा कराने के लिए ज्ञानपुर रजिस्ट्री आफिस गये थे । रात मे आटो से घर वापस लौटते समय छतमी के विठ्ठलपुर गांव के पास ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। चीखपुकार सुनकर मौके पर पहुचे लोगों ने घायलो को बाहर निकाल इलाज के लिए कौलापुर के पास स्थित एक निजी अस्पताल मे ले गये । गम्भीर रुप से घायल शिवशंकर को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया ।जहाँ इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते मे मौत उनकी मौत हो गई । मृतक को घर वापस लौटने पर पहुची पुलिस शव को कब्जे मे ले लिया । शुक्रवार को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया । परिजनों में अन्य घायल इलाज के बाद वापस घर चले गये । शिव शंकर की माता को निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया है । मृतक को दो पुत्र और दो पुत्री बताये गये हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…