प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही)आम नागरिकों कों न्याय व सुरक्षा मिले,इसी उद्देश्य को लेकर स्वर्ण भारत पार्टी पूरे देश में जन-जागृति कर रही है।उक्त बातें राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अनिल शर्मा ने शुक्रवार को प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही।
श्री शर्मा ने कहा कि गोपीगंज निवासी रामजी मिश्रा को पुलिस कस्टडी में मरे छ: माह व्यतीत होने के बावजूद अभी तक सरकार द्वारा कोई भी मदद नहीं दी गई ।बता दें कि विगत 6 माह पूर्व गोपीगंज निवासी रामजी मिश्र का पुलिस कस्टडी में देहांत होना इस समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। जिसे लेकर स्वर्ण भारत पार्टी के वरिष्ठ नेता रवि कांत भारती एवं महेश मौर्य ने आमरण अनशन किया , जिसे रात्रि 12:00 बजे पुलिस ने अनशन कारियों को उठा लिया । इस मौके पर प्रशासन द्वारा रामजी मिश्र परिवार को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें सरकार से भरसक सहायता प्रदान कराई जाएगी । परंतु आज तक सरकार की ओर से कोई भी मदद मृतक परिवार को नहीं प्राप्त हो सकी है । यद्यपि स्वर्ण भारत पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व आईएएस सबलोक अपने-अपने स्तर पर 1 लाख18 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मृतक परिवार को दिलाई है । साथ ही उनके बच्चों की शिक्षा हेतु अन्य प्रकार की भी सहायता प्रदान की गई है । और आज भी पार्टी मृतक परिवार को सरकारी सहायता दिलाने के प्रयास में लगी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…