अखिलेश कुमार
यूपी के जनपद महराजगंज के स्थानीय थाना क्षेत्र बरगदवा के देवघट्टी गाँव के सिवान में एक युवती की सनसनी खेज तरीके से शव पाया गया।
युवती की शव देखने से प्रतीत होता है कि पेड़ से लटका हुआ शव फंदे से टूटकर जमीन पर गिरा हुआ है
सूत्रों की मुताबिक ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जतायी है।
शव मिलने केबाद क्षेत्र मे कोहराम मच गया।
मौके पर पुलिस पहुँच कर जाच पडताल में जुट गयी।
जानकारी के मुताबिक बरगदवा थाना अंतर्गत देवघट्टी गाँव की मृतिका सरस्वती पुत्री उदयराज सहानी उम्र लगभग 17वर्ष का शव मंगलवार की तड़के सुबह महाव नाला के पास देवघट्टी सिवान में आम के पेड़ से दुपट्टा से कसा हुआ था ग्रामीणों द्वारा देखा गया। जिसके बाद गाँव मे हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक शव दुप्पट्टा सहित टूटकर आम के पेड़ के पास जमीन पर गिरा हुआ था जो ग्रामीणों द्वारा देखा गया।
इसी बीच किसी ने सूचना पुलिस को दी ।
ख़बर मिलते ही तत्काल मौके पर बरगदवा थानाध्यक्ष मय मय फ़ोर्स जांच पड़ताल में जुट गए।
मृतिका के परिजनों के मुताबिक उनकी लड़की रात में विना बताये घर से निकली थी।जब ग्रामीणों द्वारा शोर गुल हुआ उसके बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली।युवती की पहिचान उसके परिजनो ने सरस्वती सहानी पुत्री उदयराज सहानी निवासिनी देवघट्टी थाना बरगदवा के रूप में की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष बरगदवा दिलीप शुक्ला का कहना है कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में ले लिया ।पोस्टमार्टम के लिए भेजा गयाहै। रिपोर्ट आने के बाद सही घटना की जानकारी मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…