गौरव जैन रामपुर
रामपुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत शौचालय प्रयोग को बढ़ावा देने तथा आम जनता में पर्याप्त जागरूकता लाने के उद्देश्य से एक जनवरी से 31 जनवरी के मध्य स्वच्छ एवं सुंदर शौचालय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड में शौचालय की रचनात्मक सुसज्जीकरण सहित विभिन्न कार्यक्रमों के आधार पर सर्वोच्च बेहतर चयनित प्रथम तीन परिवारों को क्रमश: दस हजार, साढ़े सात हजार एवं पांच हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह चयन संबंधित खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत एवं संबंधित विकास खंड के नोडल अधिकारी की संयुक्त समिति द्वारा होगा। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि शौचालय का रचनात्मक सुसज्जीकरण करने वाले परिवार फोटो एवं विवरण सहित संबंधित खंड विकास कार्यालय में जमा करें, जिसके आधार पर 31 जनवरी के बाद बेहतर रचनात्मक शौचालय का चयन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि शौचालय प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में रचनात्मक कार्यों के लिए प्रत्येक राजस्व ग्राम को पांच हजार, प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में स्वच्छता किट एवं वॉल पेंटिंग हेतु एक हजार तथा प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वॉल पेंटिंगए निबंध लेखन व जागरूकता हेतु पांच सौ रुपये प्रेषित किए जाएंगे। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन हेतु नोडल अधिकारी के रूप में जिला कार्यक्रम अधिकारी को तथा विद्यालयों के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी को नामित किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…