गौरव जैन
रामपुर जनपद में अब महिला पतंजलि योग समिति की ओर से परिषदीय स्कूलों व अन्य स्कूलों के बच्चो को निशुल्क योग सिखाया जाएगा । विद्यालय में गोष्ठी कर जानकारी भी दी गयी ।
महिला पतंजलि योग समिति की जिला महामंत्री श्री मति अंजली आर्य ने कहा कि विद्यालय में बच्चों को निशुल्क योगाभ्यास कर सेहतमंद जीवन की राह दिखाई जाएगी साथ ही बालपन से ही योग के प्रति रुचि पैदा करने में ये योगाभ्यास सहायक होगा साथ ही बच्चों को देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग के लिए भी बच्चों को प्रेरित किया जाएगा ।
श्री मति अंजलि जी ने कहा योग से शारीरिक मानसिक औऱ सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है वही हवन द्वारा हम देवी देवताओं को एक साथ नमन कर सकते है ऐसे विचारों से मैं समाज को सुरक्षित और समाज मे फैल रहे अंधविश्वास को दूर करने की कोशिश करती हूं । बैठक में शिव कुमार शर्मा , संजीव गुप्ता , प्रदीप शर्मा , पूजा जैन , प्रिया जैन , दीपक पुंडीर , प्रज्ञा गर्ग , गौरवी गुप्ता आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…