गौरव जैन
9 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे और इन आतंकियों में एक जहां बॉलीवुड में काम कर चुका एक्टर था तो एक कक्षा नौं में पढ़ने वाला किशोर।
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैदर’ में शाहिद कपूर के साथ नजर आ चुके साकिब अली मुख्यधारा से हटकर आतंकवाद से जुड़ गया था। रविवार को बांदीपोर के हाजिन में सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में जो आतंकी मारे गए थे उनकी पहचान लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों के तौर पर हुई थी। यह मुठभेड़ करीब 18 घंटे तक चली थी।
जम्मू कश्मीर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक साकिब और नौंवी कक्षा में पढ़ने वाला दूसरा छात्र 31 अगस्त से घर से गायब हो गए थे। थिएटर आर्टिस्ट बिलाल के परिवार वालों को जब तक यह पता लगता कि उनका बेटा आतंकी बन गया है, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
बिलाल के परिवार ने अपने लाड़ले की घर वापसी के लिए कई प्रयास किए। मां ने अपने बेटे की हिफाजत के लिए एक मौलवी से ताबीज तक बनवाया था। लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। बिलाल के मामा ने मीडिया से बात की और बताया कि करीब एक माह से ज्यादा तक उन्होंने हर हिस्से में घर के चिराग को तलाशा और उसका कुछ पता नहीं चल सका।
बिलाल के परिवारवालों को पता नहीं चलता कि उनका बेटा एनकाउंटर में मारा गया है अगर लोग एनकाउंटर वाली जगह को देखने नहीं जाते। दोनों लड़कों की मौत के बाद कश्मीर घाटी में गुस्सा और दुख की स्थिति है। यहां पर लोग न सिर्फ आतंकी संगठनों से नाराज हैं बल्कि वे सुरक्षाबलों से भी खासे खफा हैं। उनका कहना है कि सुरक्षाबलों को किशोर और नाबालिगों को एनकाउंटर में नहीं मारना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…