उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिया-देवरिया राजमार्ग पर ग्राम मुजौना के सामने ग्राम मुजौना निवासी ही सायकिल सवार सेवानिवृत्त शिक्षक शमशेर बहादुर सिंह (70) पुत्र स्वर्गीय मुसाफिर सिंह की रोडवेज की अंडरटेकिंग बस नम्बर यूपी 52 एफ 3338 की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना शनिवार की सायंकाल करीब 3 बजे हुई। राहगीरों की मदद से चोटिल हालात में उन्हें आनन-फानन में सीएचसी सीयर में उपचार हेतु लाया गया जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पाकर उभांव थाने के निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सदल बल मौके पहुंच गए और शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु बलिया भेज दिया। घटना के बाद सूचना पाकर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे, जहां मरने की सूचना होने के बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस बस को अपने कस्टडी में ले लिया है घटना के बाद बस चालक फरार हो गया है पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…