प्रदीप दुबे विक्की
औराई(भदोही) जिले के भदोही-औराई मार्ग पर जयरामपुर तिराहा के समीप एक तेज रफ्तार बेकाबू बोलेरो ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे एक बाइक पर सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बतायी गई है। सभी घायलों को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल उपचार हेतु लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार भदोही कोतवाली क्षेत्र के भदोही औराई मार्ग पर जयरामपुर तिराहा के समीप भदोही से सर्रोई बाजार की तरफ एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जा रहे थे। तभी पीछे से बेकाबू तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें मुड़ियापुर निवासी रमेश बनवासी (30 वर्ष) व इसकी गांव निवासी सरोज बनवासी (25 वर्ष) तथा रामबली बनवासी (40 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी ईट-भट्ठा मजदूर बताये गए हैं।
बाइक रामबली बनवासी चला रहा था। जैसे ही बाइक सवार जयरामपुर तिराहा के समीप पहुंचे तभी पीछे से तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार काफी दूर जा गिरे। रामबली बनवासी के सिर में गंभीर चोटे आयी है। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना यूपी-100 डायल को दी। मौके पर पहुंचे यूपी-100 डायल के पुलिस कर्मियों ने सभी घायलों को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय ले आये। जहां बाइक चला रहा रामबली बनवासी की हालत गंभीर होने पर चिकित्सको ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…