उमेश गुप्ता
बिल्थरा रोड (बलिया)। उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हाहा नाला के पास हाहा नाला से सोनाडीह जाने वाली मार्ग पर मंगलवार की दोपहर में दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तारकेश्वर (23) पुत्र हरिश्चंद्र निवासी परसिया जयराम गिरी थाना मधुबन जिला मऊ की जहां मौत हो गई वहीं बबलू राजभर (22) नामक एक युवक बुरी तरह चोटिल हो गया।
घटना के संबंध में बताया गया है की चोटिल युवक घोसी के सांसद हरिनारायण राजभर का रिश्तेदार है जो सांसद जी के घर मे पुत्र की शादी के उपलक्ष में मांडव हल्दी को सम्पन्न कराने के लिए उपरोहित को बुलाने गया हुआ था वापसी में यह घटना रास्ते मे एक आरा मशीन के पास अचानक हो गई।
घटना की सूचना पाकर तारकेश्वर को स्थानीय सीएचसी स सीयर में उपचार हेतु लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिर मृत युवक को परिजन अपने घर लेकर चले गए। चोटिल युवक बब्लू का इलाज कहाँ हो रहा है, समाचार देते समय तक पता नही चल सका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…