अंजनी राय
बलिया : सोमवार को बेल्थरारोड स्थित जिला पंचायत के डाक बंगले में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष शशिकान्त मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई। जिसमें बेल्थरारोड विधायक धनन्जय कनौजिया के द्वारा पत्रकारों को धमकी देने के सम्बंध में चर्चा की गई।
जिसकी सूचना विधयाक को मिली तो वह तत्काल बैठक में पहुच गए। जिसके बाद पत्रकारों ने विधायक के ऊपर जमकर अपनी भड़ास निकाली।इसके बाद विधायक ने सभी पत्रकारों से उक्त घटना को लेकर खेद प्रकट किया।साथ ही स्थानीय विधायक ने बलिया के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएसन के जिलाध्यक्ष शशिकान्त मिश्रा व पत्रकारों को सम्मान पूर्वक मिठाई खिलाकर गिला शिकवा दूर करते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित किया।और कहा कि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति नही होगी।
इस दौरान तहसील अध्यक्ष राजू राय, संजय ठाकुर, अंजनी राय, विजय गुप्ता, प्रमोद कुमार, अरविंद यादव,नीलेश कुमार, घनश्याम प्रसाद, रविन्द्र पटेल, रविन्द्र राजभर, मनोज यादव, संजीव कुमार, ऋषि कुमार धीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…