Categories: Crime

नहीं थम रही चोरियां ,चोरों ने उड़ाया लाखों का सामान

प्रदीप दुबे विक्की

महराजगंज/औराई(भदोही) ज्यों-ज्यों ठंड में इजाफा होता जा रहा है। रात्रिकालीन पुलिस गश्त में कमियां होने के चलते चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलिस के लाख कोशिशों के बाद भी महाराजगंज बाजार में इन दिनों चोरियों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात थानक्षेत्र के बारीपुर जीoटीo रोड पर स्थित अमर बिल्डिंग मैटेरियल कि दुकान मे चोरों ने जेनेरेटर व हार्ड वेयर के लाखो के समान पर हाथ साफ कर दिया।

बताते चलें कि एक साल के अंदर चोरी की यह चौथी घटना इसी दुकान पर हो चुकी है। वहीं चार दिन पहले हीं चोरों ने परानापुर गांव के राजन यादव को असलहा सटाकर भैंस चुरा ले गये थे। राजन के यहाँ भी करीब चार महीने पहले चोरों ने भैंस चुराया था। लेकिन चोर पुलिस के पकड़ से कोसो दूर हैंं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts