प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) औराई कोतवाली क्षेत्र के उपरौठ और महथुआ गांव में कबाड़ व्यवसाई की 3 फर्मो पर शुक्रवार को वाणिज्यकर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा ने छापेमारी की। इस दौरान लाखों रुपए की टैक्स चोरी का मामला सामने आया।जाँच टीम ने व्यापारी पर 17 लाख 50 हजार का जुर्माना लगाने के साथ ही फर्मो के कागजात जांच के लिए जब्त कर लिए। शुक्रवार दोपहर करीब 2:00 बजे SIB की 5 सदस्यीय टीम ने उपरौठ व महथुआ में छापेमारी की।
इस दौरान कबाड़ व्यवसाई संतोष जायसवाल और उसके कुनबे की तीन फर्मो की जांच करने पर पता चला कि व्यापारी ने एक करोड़ का माल सप्लाई किया था, लेकिन ई-वे बिल डाउनलोड करने के बाद जनवरी से लेकर अब तक कोई टैक्स जमा नहीं किया। वह ई-वे बिल के माध्यम से माल सप्लाई करता था।वाणिज्यकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर मिर्जापुर ओपी सिंह की अगुवाई में पहुंची छापेमारी टीम ने वाणिज्यकर चोरी के मामले में व्यापारी पर 17 लाख 50 हजार का जुर्माना ठोका, इनमें से 6 लाख रूपये तो तत्काल वसूल किए गए, जबकि शेष रकम आज देने के लिए कहा गया था।जिस पर असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्यकर संजय कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि आज 5 लाख रूपये जमा करवाये गए हैं अतिरिक्त 6 लाख 50 हजार रूपये जमा करने हेतु 2 दिन का समय दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…