प्रदीप दुबे विक्की
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी से बड़ी खबर है। अयोध्या के तपस्वीजी की छावनी के महंत परमहंस महाराज ने शनिवार को कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण की घोषणा 6 दिसंबर को नहीं हुई तो वह सीतामढ़ी की मिट्टी का लेप कर चिता पर बैठ आत्मदाह कर लेंगे। संत ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की राजनीति और आरएसएस एवं विहिप की कूटनीति की वजह से अयोध्या में राममंदिर का निर्माण नहीं हो रहा है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान सीतामढ़ी में आयोजित ‘धिक्कार सभा’ के आयोजन के दौरान वह प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे।
हालांकि हनुमानजी को दलित कहने पर उन्होंने कुछ खास नहीं कहा। स्वामी परमहंस ने सीतामढ़ी स्थित वाल्मीकि आश्रम में आयोजित धिक्कार सभा में कहा कि भगवान श्रीराम की सहधर्मिणी आदिशक्ति माता सीता की समाहित स्थली की पवित्र मिट्टी को माथे पर लगाकर आत्मदाह करेंगे। इसके लिए वह यहां से मिट्टी लेने आए हैं। इस दौरान उन्होंने गंगा पूजन भी किया और घंटा बजाकर ऐलान किया कि वह रविवार को सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में मिट्टी को संकलित करेंगे और उसी मिट्टी को लगाकर 6 दिसंबर को मंदिर निर्माण की घोषणा न होने पर आत्मदाह करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…