प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) तहसील परिसर में मंगलवार को किसी मामले को लेकर लेखपाल अधिवक्ता के बीच हुई कहासुनी, हाथापाई और मारपीट को लेकर मामला आज भी गरम रहा। बौखलाए अधिवक्ताओं ने नगर के सभी अदालतों का बहिष्कार करते हुए नारों के बीच दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है । चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने कठोर कदम नहीं उठाया तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
ज्ञातव्य हो कि प्रकरण में दोनों तरफ से स्थानीय कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जहां एक तरफ अधिवक्ता को रेफर किया गया है, वहीं लेखपालों ने मारपीट के आरोप के साथ ही एससी एसटी की प्राथमिकी कई दर्जनं अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। बुधवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय गेट खुलने के पश्चात एकजुट होकर न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का फैसला लेते हुए दोषियों के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग के साथ साथ फर्जी ढंग से प्रशासन द्वारा एससी-एसटी मामला दर्ज कराने को लेकर दर्ज प्रार्थिमिकी हटाए जाने की मांग की।
प्रातः 10:00 बजे अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए सभी न्यायालयों का बहिष्कार करते हुए सीजेएम कोर्ट पहुंचे ,जहां समस्त अधिवक्तागण एकजुट होकर चेतावनी दिये कि यदि प्रकरण पर शीघ्र सुनवाई और घायल अधिवक्ता को न्याय नहीं मिला तो चक्का जाम कर बृहद आंदोलन किया जाएगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…