प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञांनपुर(भदोही) ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को लोकमान्य तिलक (पवन एक्सप्रेस) ट्रेन के बाथरूम में गिरने के बाद महिला यात्री ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जीआरपी ने प्रकरण कायम कर मामले की तहकीकात में जुट गई है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन में सवार शबाना परवीन नामक 25 वर्षीय महिला अपने 5 वर्षीय बच्चे को लेकर मुंबई से दरभंगा के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। रास्ते में शायद शमा परवीन की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इलाहाबाद रेलवे स्टेशन आने पर यात्रा कर रही शबाना बाथरूम में गई, जहां शायद फिसल कर गिर गई। गिरने के चलते शायद चोट लगने या हृदय गति रुकने के कारण उसकी मौत हो गई। काफी देर तक बाथरूम से बाहर न निकलने एवं उसके सीट पर बैठे में बालक के रोने पर जब यात्रियों ने बाथरूम का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। इस बीच ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की जानकारी में बाथरूम का दरवाजा तोड़ कर देखा गया ,तो फर्श पर उसका शव मृत अवस्था में पड़ा था। मौत की पुष्टि के लिए गोपीगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जीआरपी पुलिस द्वारा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके मासूम बच्चे को अपने पास सुरक्षित कर अगली कार्रवाई में जुट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…