Categories: National

भविष्य निधि लेखो के रख-रखाव मे प्रतिवर्ष 36.73 लाख का खेल

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर(भदोही) जनपद भदोही के कार्यालय अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद भदोही के भविष्य निधि के लेखो के रखरखाव संबंधी अभिलेखों का पूर्व में किये गए जाच के नमूने में यह पाया गया था, कि वर्ष 2013-14 के बाद से ही नगर पालिका में भविष्य निधि और लेजर का रखरखाव नहीं किया जा रहा है। उसके साथ-साथ नगर पालिका में वर्णित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की ब्रॉड सीट का भी रख रखाव के साथ-साथ उनकी बैंक पास बुक को भी माह 03/2005 के पश्चात अद्यतन करने हेतु बैंक के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जा रहा है।

जिससे किसी भी प्रकार के कार्यक्रम की संभावना नहीं दिख रही थी, जिस पर माह 03/2015 के वेतन बिल के अनुसार कार्यालय अधिकारी नगर पालिका परिषद भदोही के कर्मचारियों के 3 लाख 6 हजार 104 रुपये की कटौती भविष्य निधि अभिदान के रूप में की गई अर्थात वर्ष में 36 लाख 73 हजार की भविष्य निधि कटौती की जा रही है। परंतु किसी का भी कोई लेखा जोखा नही रहने से कैग ने भी शासन में आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्यवाही की मांग की है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts