Categories: Crime

घर में घुसकर युवक को पीटा

अनुज शर्मा

भिंड। ऊमरी थाना अंतर्गत लहरौली में घर के अंदर घुसकर 4 लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने फरियादी युवक की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिर्राज सिंह राजावत पुत्र महेश सिंह राजावत निवासी लहरौली ने बताया कि वह घर के अंदर काम कर रहे थे, तभी विनय राजावत घर के अंदर घुसकर विवाद करने लगे।

विवाद के चलते आरोपित ने अपने साथी अनूप राजावत, दीपक राजावत और आशीष राजावत निवासी लहरौली को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया है।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts