अनिल कुमार
दरभंगा. सदर थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर दिल्ली मोड़ के समीप अपराधियों ने एस के शाही कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के पी शाही (50 वर्ष) को गोली मार दी। शाही को गंभीर हालत में दरभंगा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
घटना शनिवार की सुबह करीब 10.30 बजे की है। इस सप्ताह में बिहार में यह दूसरी सबसे बड़ी घटना है। सुशासन बाबू के राज में अपराधियों का कहर इस कदर हावी हो गया है कि विगत गुरुवार को हाजीपुर में पटना के बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। गुंजन खेमका की हत्या की ? आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि शनिवार को सुबह बेकाबू अपराधियों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की हत्या कर सनसनी फैला दी।
जानकारी के अनुसार एस के शाही कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक के पी शाही अपने स्विफ्ट कार बीआर 06 बीएम – 9996 से लहेरियासराय के मिश्र टोला स्थित अपने आवास से अकेले ही निकल कर जैसे ही एनएच 57 पर सकरी रोड की ओर बढ़े हीं थे कि घात लगाए अपराधियों ने अपने वाहन से श्री शाही के गाड़ी को ओवरटेक करके रोका और फिर सामने से गोलियों की बौछार कर दी। श्री शाही को पेट और सिर में चार गोलियां लगी। वारदात होने के तुरंत बाद मब्बी और सदर थाना क्षेत्र के पुलिस ने तुरंत एक निजी अस्पताल में श्री शाही को भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दरभंगा एसएसपी गरिमा मल्लिक ने बताया कि हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है और एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में अपराधियों के पकड़ने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। प्रथम दृष्टया में हत्या का कारण रंगदारी लग रहा है। बिहार में आये दिन हो रही हत्या से यहां के व्यवसायी डरे एवं सहमे हुए हैं तथा बिहार में राजद के समय की जंगल राज की याद आती नजर आ रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…