आदिल अहमद
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीड़ की हिंसा में पुलिस इंस्पेक्टर सुबोध सिंह की हत्या कर दी गई थी। लखनऊ में गुरुवार को सीएम योगी ने हिंसा के 72 घंटों बाद आखिरकार शहीद इंस्पेक्टर सुबोध सिंह के परिवार से अपने आवास पर मुलाकात की। सीएम ने पीड़ित परिवार से बात की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। यूपी सीएम इस घटना को लेकर बेहद गंभीर हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग और यूपी डीजीपी ओपी सिंह भी सीएम आवास पर मौजूद थे।
सीएम आवास पर पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद यूपी डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि मामले की जांच चल रही है। सुबोध सिंह को सरकार शहीद का दर्जा देगी। उनके बच्चों को पूरी सहायता मिलेगी। यूपी सरकार ने पीड़ित परिवार की लगभग सभी मांगे मान ली है। सरकार परिवार के एक सदस्य को नौकरी देगी। बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी सरकार उठाएगी। साथ ही परिवार का कर्ज भी सरकार ही चुकाएगी। इसके अलावा सरकार शहीद सुबोध सिंह के नाम पर एक स्कूल, सड़क और स्मारक का निर्माण भी कराया जाएगा
सीएम से मुलाकात से पहले बुधवार को प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग इंस्पेक्टर सुबोध के पैतृक गांव पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीड़ित के परिवार से मुलाकात की। साथ ही सीएम के संदेश के साथ 40 लाख रुपए का चेक भी सुबोध सिंह की पत्नी को दिया था। आपको बता दें कि सुबोध सिंह की बहन ने अपने भाई की हत्या को साजिश करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मेरे भाई की हत्या अखलाख मॉब लिंचिंग केस के आरोपी को बचाने के लिए की गई है। उन्होंने आरोप लगाया था कि बुलंदशहर दंगा उनको रास्ते से हटाने के लिए ही प्लान किया गया था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…