फारुख हुसैन
मितौली-खीरी। मैगलगंज थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर मितौली पुलिस ने पूर्ति निरीक्षक के खिलाफ दलित एक्ट सहित छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम दर्ज किए गए मामले को लेकर कई कयास लगाए जा रहे।
मैगलगंज थाना क्षेत्र के बटलरगंज गांव की रहने वाली पीडिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह 29 नवम्बर को दोपहर करीब 3 बजे अपने राशन कार्ड के कटे यूनिट सही कराने मितौली ब्लाक स्थित आपूर्ति आफिस आई थी। मौके पर मौजूद पूर्ति निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा उसे काफी देर उल्झाए रखा। जब उसने कई बार अपनी समस्या का समाधान करने को कहा तो पूर्ति निरीक्षक ने उसका हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर पूर्ति निरीक्षक ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। आरोप है कि जाति सूचक शब्द कहते हुए उसके वक्षस्थल पर हाथ डाल दिया।
पीडिता ने आरोप लगाया है कि जब वह किसी प्रकार बाहर निकले का प्रयास कर रही थी तो पूर्ति निरीक्षक ने उसकी कमर पकड़ कर पीछे खीच लिया। इससे वह पीछे गिर गई। वह किसी प्रकार चिल्लाते हुए बाहर भागी और वहां मौजूद कुछ लोगों से बताया तो पूर्ति निरीक्षक ने कार्ड काटने की धमकी दी। पूर्ति निरीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्रा ने आरोपों का खंडन करते हुए बताया कि 29 तारीख को उनसे कोई महिला मिलने नही आई। न ही उन्हें इस तरह की कोई घटना की जानकारी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…