Categories: Crime

जाँच करने गये पुलिस टीम को फंसाने के लिये फाड़े खुद की बेटी के कपडे, जाना पड़ा जेल

फारुख हुसैन

पलिया कलां (खीरी) कोतवाली पलिया का पुलिस बल ऑनलाइन भेजे गए शिकायती प्रार्थना पत्र तथा बीट सूचना के आधार पर जांच करने के लिये कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगला पहुंचा। कोतवाली पलिया के प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि जांच करने गए पुलिस बल से गांव के ही निवासी फूल मोहम्मद, इमाउद्दीन, शरीफ, पुत्रगण असगर अली ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली तथा पुलिस बल को फर्जी फंसाने की दृष्टि से घर की ही असगर अली की पुत्री हसरत जहां उर्फ जरीना के कपड़े फाड़ दिए।

पुलिस बल ने इन सभी अभियुक्तों के खिलाफ अपराध संख्या 438 /18 U/S 156 / 189 /147 / 193 / 332 /353 / 341/504/ 506 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर फूल मोहम्मद, इमाउद्दीन, शरीफ तथा हसरत जहां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है इन सभी के पिता असगर अली को पुलिस बल गिरफ्तार नहीं कर पाया उनको भी जल्दी ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts