तारिक खान
प्रयागराज : हुक्के की आड़ में युवक और युवतियों को गांजा पिलाया जा रहा है। सिविल लाइंस पुलिस ने क्लाउड नाइन हुक्का पार्लर में छापेमारी की तो इसका पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने मौके से नशीला पदार्थ बरामद किया है, जिसे जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। मामले में सलीम, शादाब और मो. आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। तीनों हुक्का पार्लर के मालिक हैं।
पुलिस कुछ संदिग्ध युवकों की तलाश में थी। उन्हें पकडऩे के लिए इंस्पेक्टर सिविल लाइंस फोर्स के साथ धोबी घाट चौराहे के पास स्थित हुक्का पार्लर में पहुंचे तो वहां की हालत देख दंग रह गए। कई लड़के और लड़कियां हुक्के की आड़ में मादक पदार्थ पी रहे थे। संदेह होने पर पुलिस ने जांच की तो बारीक सफेद रंग का मादक पदार्थ मिला। पुलिस का छापा पड़ते ही मालिक वहां से भाग निकले, लेकिन अन्य लोगों को पकड़कर थाने ले जाया गया। उसमें कई नाबालिग भी थे, जिनके परिजनों को बुलाकर समझाया गया और फिर छोड़ दिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह का कहना है कि फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
पुलिस चौकी के बगल चल रहा था गोरखधंधा
पुलिस का दावा है कि हुक्के में गांजा व दूसरे मादक पदार्थ मिलाकर लोगों को पिलाए जा रहे थे, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि हुक्का पार्लर थार्नहिल पुलिस चौकी के बगल ही स्थित है। सिविल लाइंस में और कई हुक्का पार्लर हैं, जहां हुक्के की आड़ में नशीला पदार्थ युवक-युवतियों को पिलाया जा रहा है। कुछ माह पहले पुलिस ने अभियान चलाकर हुक्का पार्लरों में छापेमारी की थी, लेकिन अब पुलिस की कार्रवाई सिमट गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…