आफताब फारुकी
बिजनौर. उधार दिये पैसे को वापस मांगना और हक इन्साफ के खातिर महिला से अवैध संबंधो का विरोध करना शायद इमाम साहब को महंगा पड़ गया। उनका कत्ल भी उसी ने कर डाला जो अक्सर उनके पीछे नमाज़ पढता था। घटना करीब एक सप्ताह पूर्व पूरनपुर नंगला की है। जहा एक मस्जिद के इमाम की हत्या हो गई थी। इस हत्या कांड का खुलासा करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है। पकड़ा गया आरोपी मस्जिद के नीचे डॉक्टर की दुकान करता था। इमाम द्वारा उधार दिए गए रुपए की मांग और एक महिला से अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर आरोपी ने इमाम की हत्या की थी।
इमाम नूर आलम अपनी बीमारी के इलाज के लिए डॉ आरिफ से दवाई लेते रहते थे। साथ ही कुछ दिनों पूर्व इमाम ने आरिफ को 60 हज़ार रुपये उधार भी दिए थे। करीब दो माह पूर्व फरवरी में इमाम की शादी के चलते वह डॉक्टर से अपने रुपयों की मांग कर रहा था। इसके अतिरिक्त आरोपी डॉक्टर के एक महिला से अवैध सम्बन्धो की जानकारी इमाम को होने पर वह इसका विरोध करते थे तथा ऐसा करने से मना करते थे, जोकि डॉ को ठीक नही लगता था। घटना वाले दिन मस्जिद में ऊपर बने कमरे में इमाम और डॉक्टर में उधार के रुपए मांगने और महिला के साथ अवैध सम्बन्धो का विरोध करने पर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद इमाम नूर आलम ने डॉ आरिफ को तमाचा मार दिया था। जिससे गुस्साए डॉ आरिफ ने वहां रखा पांच किलो का सिलेंडर इमाम के सिर में मार दिया था। जिससे वह अचेत हो गए। इसके बाद डॉ आरिफ नीचे आ गया। लेकिन होश आने पर भेद खुलने के डर से वह दोबारा उस कमरे में पहुँचा और इमाम का एक कपड़े से गला घोंट दिया।
इसके बाद सुबह के समय उसने हत्या होने का शोर मचा दिया। घटना के बाद से वह परिजनों एवं ग्रामीणों के साथ साथ रहा। शक के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो सारी सच्चाई सामने आ गई। प्रभारी एसपी के अनुसार आरोपी आरिफ को हिरासत में ले लिया है साथ ही हत्या में प्रयुक्त किया गया सिलेंडर भी कब्जे में ले लिया है। घटना का खुलासा करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह, दौलतपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह, कांस्टेबिल संदीप कुमार एवं योगेश कुमार आदि शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…