रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ आजमगढ़ मण्डल की एक बैठक उपडाक घर घोसी के परिसर में प्रखण्डीय सचिव रामचेत यादव की अध्यक्षता में शनिवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें आगामी 18 दिसम्बर से मण्डल मुख्यालय पर होने वाले अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया।
प्रखण्डीय सचिव रामचेत यादव ने कहाकि जीडीएस कमेटी की रिपोर्ट एक जनवरी 2016 से लागू करने, ग्रेजुएटी डेढ़ लाख से पांच लाख रुपये करने, बीपीएम का रख रखाव भत्ता 500 से बढ़ाकर 1600 रुपये करने , आठ घंटे का वर्क लोड ब्रांच आफिस करने के साथ ही सिविल कर्मचारी मानने आदि की मांग को सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखी जायेगी और जब तक मांग पूरी नहीं सभी ग्रामीण डाक सेवक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर 18 दिसम्बर से रहेंगे। इस अवसर पर शर्वेश दुबे, राकेश सिंह, जितेंद्र सिंह, जयप्रकाश, ओमप्रकाश, अनिल पाण्डेय, सुरेश, बाल किशुन आदि उपस्थित रहें ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…