रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवल गांव में राजभर बस्ती के पास मंगलवार की शाम को कुछ लोग जेसीबी लेकर आये और बास की खूंटी उखाड़ने लगे तो ग्रामीणों के विरोध करने एवं यूपी 100 पुलिस को बुलाने पर वापस चले गये। इसके बाद पुनः कुछ लोग से असलहे से लैस होकर आये और गाली गुप्ता देने के साथ ही फर्जी मुकदमे में फ़साने की धमकी देते हुए चले गये। जिसको लेकर दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर दिया है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवल गाँव के मीरा ,संजू ,ज्ञान्ति, कौशल्या ,महेश राजभर ,मुकेश राजभर एवं अनिल कुमार ने घोसी कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि मंगलवार की शाम को गांव के ही चार लोगो जेसीबी मशीन लेकर नदवल राजभर बस्ती आये और बास की खूंटी उजाड़ने लगे। जिसकी सूचना 100 डायल पुलिस को दिया गया और जब पुलिस आयी तो वापस चले गये। इसके बाद ये लोग पुनः असलहे से लैस होकर आये और गाली गुप्ता देते हुए फर्जी मुकदमें में फ़साने की धमकी देते हुए चले गये। वही इसी मामले में दूसरे पक्ष के प्रदीप एवं पंकज सहित अन्य ने प्रत्यारोप लगाते हुए लिखित तहरीर घोसी कोतवाली पुलिस को दिया है ।फ़िलहाल घोसी कोतवाली पुलिस ने दोनों ही पक्षों का तहरीर प्राप्त करते हुए मामले की छानबीन कर रही है ।किसी के विरुद्ध कोई क़ानूनी कार्यवाई नहीं की जा सकी थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…