प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज(भदोही) कोतवाली क्षेत्र के गोपपुर गांव में एक पेड़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार की सुबह जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से कुल 03 लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों के बीच बचाव करते हुए उन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पेड़ हमारा है जबकि दूसरा पक्ष जबरन पेड़ काट रहा था ।घायलों में एक पक्ष से दिलबहार वह उनकी पत्नी बुटन देवी तथा दूसरे पक्ष से संगम लाल विश्वकर्मा घायल हैं। दोनों का मकान अगल बगल में है।
सोमवार की सुबह संगम लाल विश्वकर्मा पेड़ काट रहे थे ,जिसका विरोध कर दिलबहार के परिजनों ने विरोध जताया। और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना की जानकारी पर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया और उपचार हेतु उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य सेवा केंद्र भेज दिया ।सभी घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों की ओर से मेडिकल मुआयना के बाद थाने में तहरीर दर्ज कराई गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…