Categories: CrimeUP

एक अनोखा बंधन जिसमे लड़की बनी दूल्हा तो लड़की ही बनी दुल्हन

शिवशक्ति सैनी

हमीरपुर. देश मे समलैंगिक सम्बन्धो में छूट मिलते ही समलैंगिक विवाहों की बाढ़ आ गयी है, आज फिर यूपी के हमीरपुर जिले में दो लड़कियों ने घर परिवार और समाज का भय छोड़ते हुए आपस मे समलैंगिक विवाह कर लिया, यह अनोखा विवाह और विवाहित जोडा लोगो के लिए कौतूहल का विषय बन गया है। भले ही कानून ने समलैंगिक विवाहों को मान्यता दे दी हो लेकीन समाज मे इसे अभी भी स्वीकार नही किया जा सकता है ,इस तरह की समलैंगिक शादियां सिर्फ और सिर्फ देश की संस्कृति के ऊपर कूटर घात  कर नई पीढ़ी को गलत दिशा देने का काम करेंगी।

समाज की सारे रीति रिवाजों और घर परिवार के लोगो को छोड़ कर आज इन लड़कियों ने समलैंगिक विवाह कर एक दूसरे का दामन हमेशा हमेशा के लिए थाम लिया है .साथ जीने मरने की कसमें खाकर इस समलैंगिक जोड़े ने रजिस्ट्रार ऑफिस  को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस द्वारा उन्हें जुदा न करने गुहार भी लगाई है ,इस समलैंगिक जोड़ो को देखने के लिए आज कोर्ट परिषद में लोगो का तांता लगा रहा।

मामला हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली दो युवतियां दीप शिखा और अभिलाषा आज जिला मुख्यालय के रजिस्ट्रार कोर्ट समलैंगिक विवाह के लिए पहुची लेकीन रजिस्टार ने समलैंगिक शादी से जुड़ा कोई भी जिओ विभाग में न पहुचने का हवाला देकर दोनों की शादी से इंकार कर दिया लेकीन शादी की जिद में लड़ी दोनों लड़कियों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाकर शादी कर ली ,इस समलैंगिक जोड़े की माने तो वो पिछले 7 सालों से साथ रह रही है.जबकि यहाँ के अधिवताओ जानकारों की माने तो सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक शादी को मान्यता दे दी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts