तारिक आज़मी
बुलंदशहर : भीड़ तंत्र के द्वारा गोकशी के लिये शुरू हुई दादरी से हिंसा अलवर वगैरह होते हुवे आज बुलंदशहर तक पहुच गई है। बुलंदशहर के जंगल में कथित रूप से गोवंश पाये जाने के बाद उग्र हुई भीड़ ने एक ईमानदार अफसर को मौत की नींद सुला दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है की इस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह को गोली भी लगी है। यह ज़ाहिर करती है की मौके पर भीड़ के द्वारा गोलिया भी चलाया गया। प्राप्त समाचारों के अनुसार गोली .32 बोर की है। इस्पेक्टर की सर्विस पिस्टल भी उपद्रवी लूट कर ले गए है।
इस घटना को लेकर डीएम अनुज झा ने बताया कि 10-11 बजे के बीच हमें सूचना मिली की गोकशी की गई है। खेत में गौवंश के अवशेष मिले। वहां पर पुलिस के लोग पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाया। इस बीच करीब तीस-चालीस लोग अवशेष ट्राली में भरकर रोड जाम करने लगे। पुलिस ने धक्का लगाकर ट्राली हटाने की कोशिश की, लेकिन पथराव शुरू हो गया। इसमें हमारे एसएचओ की मौत हो गई। झा ने बताया कि मौके पर जब सुबोध सिंह के साथियों ने देखा कि वे घायल हो गए तो उन्हें गाड़ी में ले जाने लगे, लेकिन गाड़ी पर फिर पथराव हो गया। उन्होंने बताया कि जिस समय वीडियो बनाया गया उस समय वापस पथराव शुरू हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां वे मृत पाए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि एक गोली उनके स्कल में मिली। हमने भी मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ, बुलंदशहर में गोकशी और बाद में हुई हिंसा के मामले की जांच के हेतु एसआईटी का गठन कर दिया गया है। इलाके में हिंसा के बाद तनाव है। किसी अनहोनी से निपटने के लिए मौके पर बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात कर दी गई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बुलन्दशहर में हुई हिंसा पर दुख व्यक्त किया और इस घटना में शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर के परिजन को कुल 50 लाख रूपये की सहायता का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने दो दिन के अंदर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश भी दिया है। सीएम की तरफ से शहीद पुलिस अफसर की पत्नी को 40 लाख रूपए और उनके माता-पिता को 10 लाख रूपये की सहायता की घोषणा की गई है। साथ ही आश्रित परिवार को असाधारण पेंशन और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी गोकशी के विवाद में कई बार हिंसा हो चुकी हैं। नोएडा के दादरी से शुरू हुई ऐसी घटनाएं राजस्थान के अलवर, गुजरात और कई राज्यों में हो चुकी हैं। फिलहाल बुलंदशहर में तनाव बना हुआ है और इलाके में बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है। बुलंदशहर में हुवे इस्तिमे का आज समापन भी हुआ है। भीड़ द्वारा कुछ इज्तिमे के वाहनों पर भी पथराव किया गया है। मगर इसके बाद स्थिति को पुलिस द्वारा संभाल लिया गया और इज्तिमे के वाहनों को रुट बदल कर भेज दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…