आदिल अहमद : आफ़ताब फ़ारूक़ी
ईरान की इस्लामी क्रांति संरक्षक बल सिपाहे पासदारान आईआरजीसी के कमान्डर मेजर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा है कि ईरान, सैन्य धमकियों और सुरक्षा ख़तरों का चरण पार कर चुका है और अब कोई भी शक्ति ईरान को हमले का निशाना बनाने का सोच भी नहीं सकती।
उन्होंने दुनिया में अमरीकी शक्ति के बढ़ते हुए पतन पर बल देते हुए कहा कि अमरीका के बहुत से राजनेता और टीकाकार भी इस क्षेत्र में ईरान की शक्ति का लोहा मानते हैं और अमरीकी अब यह कहने का साहस नहीं कर सकते कि मेज़ पर सैन्य विकल्प मौजूद है।
ईरान की सिपाहे पासदारान के कमान्डर मेजर जनरल मुहम्मद अली जाफ़री ने कहा कि ईरान के सैन्य परामर्श के साथ साथ यदि इराक़ और सीरिया की जनता का संघर्ष न होता तो क्षेत्र में और अधिक समस्याएं पैदा हो जातीं और इसी संघर्ष और प्रतिरोध का परिणाम है जो सीरिया में पराजित होने के बाद अमरीका भागने पर मजबूर हुआ है।
उन्होंने प्रतिरोध और संघर्ष की अवधि के बारे में भी कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान के संस्थापक स्वर्गीय इमाम ख़ुमैनी के आदेश के अनुसार अमरीका जब तक अपनी साम्राज्यवादी नीतियों से बाज़ नहीं आ जाता, प्रतिरोध और संघर्ष का क्रम जारी रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…