कानपुर .काकादेव थानाक्षेत्र अंतर्गत इंजीनियरिंग के 4 छात्रों ने पुलिसकर्मी की नाबालिग पुत्री के साथ आज सामूहिक बलात्कार किया। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई थी तभी अनुराग यादव नामक एक युवक उसे बहला-फुसलाकर ले गया और अपने मित्रों के साथ उसका बलात्कार किया। काकादेव पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है, इनमें से एक युवक जौनपुर में तैनात दरोगा का बेटा बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता अपनी सहेली के साथ कॉलेज गई थी तभी अनुराग यादव नामक एक युवक उसे बहला-फुसलाकर आभा अपार्टमेंट गीता नगर ले गया। वहां पहले से मौजूद अनुराग यादव के 3 अन्य साथियों जैकी, अभिषेक और शुभम ने एक साथ मिलकर पीड़िता का बलात्कार किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक पीड़िता को बाबू पुरवा थाने के पास फेंककर भाग गये। बेटी को खून से लथपथ हालत में देख परिजनों ने यशोदा नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी पाकर तत्काल एस.एस.पी आनंद देव, एस.पी वेस्ट, सी.ओ व फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। काकादेव पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है, इनमें एक युवक जौनपुर में तैनात दरोगा का बेटा बताया जा रहा है।
(साभार – दिग्विजय सिंह)
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…