Categories: UP

280 जोड़े बंधे एक साथ दांपत्य सूत्र में

तब्जिल अहमद

कौशाम्बी जनपद मुख्यालय मंझनपुर के डायट मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 10/12/2018 को किया गया है. डायट मैदान को दुल्हन की तरह सजाया गया है विवाह के जोड़े और उनके परिजन कार्यक्रम स्थल पर पहुँच रहे है.

मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम की तैयारी बड़ी भव्य तरीके से की गयी है मुख्य अतिथि सांसद विनोद कुमार सोनकर व विशिष्ट अतिथि चायल विधायक संजय गुप्ता,मंझनपुर विधायक लालाबहादुर ,व सिराथू विधायक शीतला प्रसाद के साथ तमाम गणमान्य नागरिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे प्रशासन ने तैयारी पूर्ण कर ली है।।

pnn24.in

Recent Posts