Categories: CrimeMauSpecial

लखीमपुर खीरी – ज़ोर – शोर से जारी है अवैध खनन

फारूक हुसैन

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिलेे की गोला तहसीील क्षेत्र मैं अवैध खनन का कार्य इन दिनों बेरोकटोक जारी है। बाबूपुर महल ताला गांव में खनन माफिया पुलिस और प्रशासनिक साठगांठ से खुलेआम धरती का सीना चीर रहे हैं गांव में प्रतिदिन मिट्टी का अवैध खनन कर सैकड़ों ट्राालियों से उन्हें ऊंचे दामों में बेचा जा रहा है।

वहीं प्रशासन सब कुछ जान कर भी अंजान बना है। ऐसा नहीं किसकी शिकायत ना हुई हो ग्रामीणों ने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से मिट्टी के अवैध खनन से जुड़ी शिकायतें की लेकिन ग्रामीणों की शिकायत पर अवैध खनन का कारोबार बंद नहीं कराया गया। फिलहाल उपजिलाधिकारी गोला अखिलेश यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। दोषियों के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts