फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। प्रभु ईसा मसीह का जन्मदिन धूमधाम व हर्षोल्लास और परंपरागत ढंग से मनाया गया। इस मौके पर शहर में सभी गिरजाघरो में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। शहर के सभी गिरजाघर भव्य रूप से सजाए गए। खूबसूरत झांकिया सजाई गई। रात के 12 बजे गिरजाघरों में जिंगल बेल जिंगल बेल ऑल द बेल बज उठी। इसी के साथ प्रभु ईशा मसीह की मूर्ति के आगे ईसाई धर्मावलंबियों ने कैंडल जलाकर प्रार्थना की। वहीं घरों पर भी देर रात तक प्रार्थना गीत संगीत केक बांटने व मिठाइयां खिलाने का सिलसिला जारी रहा।
ईसाई धर्म के प्रवर्तक प्रभु ईसा मसीह का जन्म उत्सव घरों से लेकर गिरजा घरों तक पूरे धूमधाम से मनाया जाता है इस मौके पर सुबह प्रार्थना सभा से शाम तक गिरजा घरों में काफी धूमधाम रही। शहर के सभी गिरजाघर में सुंदर-सुंदर झांकिया सजी दिखी। गिरजा घरों को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। वही क्रिसमस ट्री और रंग बिरंगे गुब्बारों से सजे चर्च काफी आकर्षक लग रहे हैं। पुराने एसपी बंगला के निकट क्राइस्ट चर्च में फादर रेवरेन्ट राजेन्द्र लाल समेत सभी ने प्रभु ईशा मसीह के चित्र के पास केंडल जलाकर प्रार्थना की। वही प्रभु ईशा मसीह के जीवन व उनकी शिक्षाओं के बारे में बताया। शहर की मेंन रोड पर स्तिथ चर्च भी रंग बिरंगी बिजली की रोशनी में नहाया दिखा। यहाँ पर भी फादर ने लोगों को प्रभु ईशा के रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। शहर में दिन भर लोग त्यौहार की मस्ती में डूबे दिखे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…