फारूख हुसैन
लखीमपुर खीरी. जनपद लखीमपुर खीरी मे क्राईम कम होने का नाम ही नही ले रहा जिले की बागडोर महिला एसपी के हाथो मे है लेकिन अपराधियों को पुलिस और कानून का कोई डर नही है।
ताजा मामला जनपद लखीमपुर खीरी की कोतवाली पसगवां क्षेत्र का है. कोतवाली पसगवां क्षेत्र के नयागांवजाट निवासिनी एक 50 साल की महिला काम करने के लिये पड़ोसी गांव बरौरा निवासी सुरेश यादव के यहा बीते वृहस्पतिवार को गई थी. जब महिला वापस घर नही आई तो परिजनों ने ईधर उधर तलाश शुरु की मगर कही कोई सुराग नही लगा. शनिवार को दोपहर मे नयागांवजाट के निकट एक गन्ने के खेत से नग्नावस्था मे महिला का शव मिला. शव मिलने की खबर गांव मे आग की तरह फैल गई. मौके पर भारी संख्या मे ग्रामीण पहुंच गये. शव की सूचना पसगवां पुलिस को दी गई. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे मे ले लिया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक बरौरा निवासीनी लोगो के घर गोबर के उपले बनाने का काम करती थी. शव मिलने से परिवार मे कोहराम मच गया. मृतक की दो बेटी व एक बेटा है. मृतका बहुत ही गरीब थी. घर टूटा फूटा है घटना की सूचना पर सीओ मोहम्मदी निष्ठा उपाध्याय पहुंची और जानकारी ली. शव को पीएम के लिये भेज दिया गया है. परिजनों ने किसी से बुराई या रंजिश से इंकार किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…