शाहरुख खान
लखनऊ। ठण्ड के बढ़ते ही अपराधी भी सक्रिय हो जाते हैं और कोहरे का फायदा उठाकर बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की कोशिश में लग जाते हैं। पिछले आकड़ो को संज्ञान में लेकर एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ऐसे बदमाशो पर अब नकेल कसने की रणनीति तैयार की है। जिसे लेकर एसएसपी ने जनपद के सभी अधिकारियो और थाना प्रभारियो के साथ क्राइम मीटिंग की और ये मीटिंग पुलिस लाइन में की गई।
इस मीटिंग में जनपद के सभी एसपी, सीओ और सर्विलांस अधिकारियों के साथ सभी थाने के एसओ और एसएचओ को बुलाया गया। घंटो चली इस मीटिंग में एसएसपी ने बीते साल ठण्ड के मौसम में हुई तमाम घटनाओं के आकड़ो पर मंथन किया और पाया कि इस मौसम में ज्यादातर बदमाश सक्रिय होकर लोगों को अपना शिकार बनाते है और घने कोहरे का फायदा उठाते हुए बड़ी घटनाओ को अंजाम देने से नहीं चुकते।
ऐसे में एसएसपी ने अपने पुलिस अधिकारियों को इस बाबत ख़ास रणनीति बनाकर अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने का फरमान सुनाया है। एसएसपी ने मीटिंग में अधिकारिओ को आदेश दिए गएं हैं कि वो रात्रि गश्त पर ख़ास ध्यान दे ताकि होने वाली वारदातों पर लगाम लगाया जा सके। बहरहाल आज कि इस मीटिंग से राजधानी पुलिस क्या सीख लेती है और कितना क्राइम पर कण्ट्रोल होता है ये तो आने वाला वक्त तय करेगा, लेकिन ये तो साफ़ है कि कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसएसपी पूरी तरह एक्शन में है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…