Categories: MauUP

मऊ – 5 दिनों से बिजली है ठप, ग्रामीणों ने घेर डाला विद्युत केंद्र को

मुकेश यादव

मधुबन(मऊ)। तहसील क्षेत्र के रामपुर बेलौली स्थित विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार को कांग्रेस जिला महासचिव योगेंद्रनाथ सिंह के नेतृत्व में उपभोक्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। पांच दिनों से दर्जनों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सरकार विरोधी नारे भी लगाए।

विभाग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उपभोक्ताओं का आक्रोश काफी बढ़ा हुआ था। कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रदुम्न यादव ने कहा कि अगर दो दिनों में नई मशीन व फीडर नहीं लगाया गया तो विवश होकर चक्का जाम करेंगे। इस मौके पर अप्पू मौर्य, विवेक सिंह, विजय शंकर तिवारी, नूर आलम, झकड़ी, कमलेश श्रीवास्तव,अंकित मौर्य जगदीश , जफर,हसनैन विकाश मिश्रा रामप्रवेश यादव प्रदीप यादव बीटू , फारूक भाई ,दुर्गेश मंटू यादव रुदल यादव आदि रहे।

pnn24.in

Recent Posts