रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के शैक्षणिक सत्र 2018-2019 के छात्र संघ के निर्वाचन में चार पदों हेतु दो महिलाओं सहित कुल बारह प्रत्याशियों ने अपना नामाकंन पत्र कालेज के प्राचार्य डाक्टर करुणानिधान उपाध्याय की देखरेख में निर्वाचन अधिकारी डाक्टर शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय के समक्ष प्रस्तुत किया । जिसमें सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्र वैध पाये गये ।इसके बाद प्रत्याशियों द्वारा निकाले गये नामांकन जुलूस के चलते नगर में घंटों जाम की स्थिति बनी रही। मंगलवार को पर्चा वापसी के बाद ही जीत की स्थिति स्पष्ट होगी।
सर्वोदय पीजी कालेज घोसी के शैक्षणिक सत्र 2018-2019 के छात्र संघ के निर्वाचन में अध्यक्ष पद हेतु घोसी तहसील क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर निवासी अमरेश राव , मझवारा मोड़ जमालपुर मिर्जापुर निवासी उद्देश्य पाण्डेय , बड़ागाँव पूर्वी निवासिनी कुमारी गुड़िया , चमारियांव निवासिनी गुड़िया ( यादव )एवं मूंजडांड निवासी राजू चौहान , उपाध्यक्ष पद हेतु घोसी तहसील क्षेत्र के माधोपुर निवासी पवन कुमार एवं कस्बाखास निवासी विवेक चौहान , महामंत्री पद हेतु घोसी तहसील क्षेत्र के कस्बा खास मिर्जाजमालपुर निवासी अतुल शर्मा , मदापुर शम्सपुर हुसैनपुर निवासी मोहम्मद कलीम एवं धरौली गाँव निवासी लल्लन राजभर ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया तो वही संयुक्त मंत्री हेतु कस्बाखास मिर्जाजमालपुर घोसी निवासी उत्कर्ष बरनवाल एवं जलईपुर मसीना निवासी दिलीप कुमार निषाद ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। जिसमे निर्वाचन अधिकारी डाक्टर शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के नामाकंन पत्र वैध पाया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…