मुकेश यादव
मऊ जनपद के मधुबन तहसील मुख्यालय पर स्थापित रजिस्ट्री कार्यालय (उपनिबंधन) को तहसील से हटाकर खीरीकोठा गांव में ले जाने की भनक लगने के बाद तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कई सप्ताह से आंदोलित थे। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने छ: व सात दिसम्बर को दो दिवसीय क्रमिक अनशन का एलान किया था।
इसको लेकर सोमवार को अपर जिलाधिकारी देवी पाल तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर तहसील बार के अधिवक्ताओं से वार्ता करते आश्वासन दिया कि रजिस्ट्री कार्यालय तहसील में ही रहेगा। तत्कालीन व्यवस्था के तहत कार्यालय के लिए एक कमरा देने का आश्वासन भी दिया। आश्वासन के बाद अनशन स्थगित करने को अधिवक्ता सहमत हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष अरूण तिवारी, जवाहरलाल पाण्डेय,सत्यराम यादव, संजय यादव, तारिक जमील ,सत्येन्द्र पांडेय, आनंद तिवारी, भूपेन्द्र आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…