रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा महात्मा गाँधी जी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक दिसम्बर से पंद्रह दिसम्बर 2018तक चलने वाली आयोजित पद यात्रा के दौरान घोसी विधान सभा क्षेत्र के माऊरबोझ ग्राम में मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह की उपस्थिति में चौपाल का आयोजन किया गया । जिसमें ग्रामीणों की समस्यायें प्रमुखता से सुनने के बाद सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा समाधान कराया गया तो वही पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पद यात्रा के जिला प्रमुख सुनील कुमार गुप्त ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों के सामने प्रमुखता से रखा । कहाकि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सभी को समान रुप से रोटी कपड़ा एवं मकान देने का कार्य कर रही है । भाजपा ने सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर कार्य करती है ।
जिला मंत्री मुन्ना प्रसाद राजभर एवं मण्डल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने कहाकि पद यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी उत्साहित है तथा मिशन 2019लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए तैयार है । पद यात्रा में प्रमुख रुप से मण्डल संयोजक डाक्टर नागेन्द्र सिंह , मण्डल महामंत्री विश्वनाथ विश्वकर्मा , नरेन्द्र चौहान , रविन्द्र उपाध्याय ,रामसूरत चौहान , रामप्यारे प्रजापति , श्रीमती कंवल गिरी , सुबाष चौहान , सुनील वर्मा , फिरोज तलवार , रामदरश राजभर , रविन्द्र यादव , पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा , अनिल सिंह , लल्लन चौहान , धर्मवीर प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…