मुकेश यादव
मऊ. डॉक्टर संजय चौहान की जनवादी पार्टी ने आज अखिलेश यादव से हाँथ मिलाकर आगामी चुनाव में नई कथा लिख डाली। अभी- अभी मऊ में चल रहे जनवादी पार्टी के सम्मेलन में पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव ने पृथ्वी राज चौहान से कन्नौज वाला रिश्ता जोड़ डाला। जनवादियों की अपार भींड़ को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने चौहानों की जम कर तारीफ की और आने वाले चुनावों में नए गठबंधन की नींव भी रख दी , ये अलग बात रही कि इस सम्मेलन से आम समाजवादियों को जनवादियों ने दूर ही रखा , सम्मेलन में लाल टोपियों का सर्वथा अभाव ही दिखा।
रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा कि समाजवादी सरकार ने दुनिया की सबसे लंबा एक्सप्रेस बनाने का काम किया है। अगर उनकी 2019 में दिल्ली में बनने वाली सरकार में के साथ शामिल होगी तो हम इस जनवादी पार्टी के मंच पर कह रहे हैं कि पृथ्वीराज चौहान के सम्मान में मूर्ति लगवाने का काम करेंगे और जनवादी पार्टी को उनकी सरकार में पूरा सामान देने का काम करेंगे।
वसूली में लगी है डायल नंबर 100
उन्होंने कहा कि पुलिस को मजबूत करने के लिए हमने जो डायल 100 की शुरुआत अमेरिका के तर्ज पर किया था कि फोन करने के तुरंत बाद पुलिस मदद के लिए आ जाएगी। अब जो डायल 100 मदद की बजाय वसूली का काम करने लगी है कहा कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में जो वादा किया था कोई भी वादा पूरा नहीं किया है।
सपा जिला अध्यक्ष हटाने की कार्यकर्ताओं ने किया मांग लगे मुर्दाबाद के नारे
आपको बताते चलें कि आज जनवादी पार्टी का सम्मेलन चल रहा था। जिसके मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रहे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जनवादियों कार्यकर्ताओं के साथ साथ पहुचे समाजवादी कार्यकर्ताओं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से जिलाध्यक्ष को हटाने की मांग कर डाली. हुआ कुछ इस प्रकार कि जैसे ही अखिलेश ने भाषण शुरू किया उसी सपा कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी जिला अध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने के साथ-साथ उन्होंने हटाने की मांग करने लगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…