रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :जिलापंचायत सदस्य अवधेश बागी व यूथफ़ार चैलेंज के जिलाध्यक्ष रुआब खान के नेतृत्व में लोगो ने शनिवार को तहसील पर फोर लेन के मुआवजे में देरी व भेदभाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री योगी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। इस को लेकर थोड़े देर तक आवागमन बाधित रहा। इस अवसर पर नेताओ ने जमकर सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया।
जिलापंचायत सदस्य व बसपा नेता अवधेश बागी ने कहा कि फोर लेन के लिए तहसील क्षेत्र के सैकड़ो किसानों की खेती योग्य भूमि को लेली गयी।परंतु उनको उचित मुआवजा देने में भेद भाव किया जा रहा है।मुआवजा वितरण में मनमानी हो रही है।केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार घोर किसान विरोधी है।ये किसानों के हक पर डाका डाल रहे है।इस को सत्ता में रहने का कोई हक नही है।15दिन के अंदर किसानों की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो आंदोलन होगा।
यूथफ़ार चैलेंज के जिलाध्यक्ष रुआब खान ने कहा को योगी व मोदी सरकार किसान विरोधी है।इनके राज में न तो नहरों में पानी है,नही खाद,बीज मिल रहा है।इस सरकार को जनता हटाने का मन बना चुकी है।
पुतला दहन के अवसर पर पूर्व प्रधान राघवेंद्र राजभर,आम आदमी पार्टी के जिलासचिव अविनाश,जवाहर,सनाउल्लाह,बासदेव आदि उपस्थित रहें ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…