सिद्धार्थ शर्मा
मेरठ : मेरठ में एसएसपी कार्यालय पर सोमवार को एक महिला ने कथित तौर पर आत्मदाह का प्रयास किया जिससे पुलिस कार्यालय में हड़कंप मच गया। महिला पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर महिला को बचाया। महिला ने जहां पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।
महिला तीन दिन पहले भी एसएसपी ऑफिस आई थी। उसने पुलिस पर कार्रवाई ना करने का आरोप लगाया था। सोमवार को महिला एसएसपी ऑफिस के बाहर केरोसिन डालकर अंदर आई और आत्मदाह की कोशिश की। आरोपियों के परिजन भी एसएसपी ऑफिस पहुंचे और महिला के कुछ ऑडियो फुटेज एसएसपी को दिए। उसमें महिला दो दिन पहले आरोपियों से पैसों की मांग करते और रकम ना मिलने पर आत्मदाह करने की चेतावनी देते नजर आ रही है। एसएसपी अखिलेश कुमार का कहना है कि महिला के आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच भावनपुर थाने से महिला थाने को स्थानांतरित कर दी गई है। साथ ही आत्महत्या की कोशिश करने के आरोप में महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…