शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर। विधायक मुख्तार अंसारी की मां राबिया अंसारी (93 वर्ष) का निधन बीती रात में हो गया। राबिया अंसारी लंबे समय से बीमार चल रही थी। उनका दफीन आज शनिवार की दोपहर में बाद नमाज़ जोहर अंसारी परिवार के कब्रिस्तान युसुफपुर में किया गया। इस मौके पर उमड़े हुजूम ने उनकी दुआ-ए-मगफिरत किया। बताते चले कि आज ही 29 दिसंबर को उनके पति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व नगरपालिका मुहम्मदाबाद के पूर्व चेयरमैन सुभानुल्लाह अंसरी की 13वीं पुण्यतिथि है।
राबिया अंसारी की मौत से जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। बडी़ तादात में लोग फाटक पहुंचकर उन्हे अंतिम विदाई व श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव, नगरपालिका मुहम्मदाबाद के चेयरमैन शमीम अहमद, नगरपालिका जमानियां के चेयरमैन ऐहसान जफर, नगर पंचायत बहादुरगंज के चेयरमैन रेयाज अंसारी, नगर पंचायत सैदपुर के पूर्व चेयरमैन शशि सोनकर, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, विधायक डा. विरेंद्र यादव, विधायक सुभाष पासी, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, बसपा नेता अतुल राय, रामप्रकाश गुड्डू, जमाल खान, मुन्नन यादव, बच्चा यादव, विजय सिंह यादव आदि थे। वही दूर दराज़ से लोगो का हुजूम आवास पर जमा रहा वही मय्यत में भी भारी भीड़ इकठ्ठा रही।
नही शामिल हो पाये मुख़्तार अंसारी
माँ की मय्यत में खुद उनका बेटा नही शरीक हो सका। ये एक दर्द भरी बात ज़रूर हो सकती है। इसको हालात के मद्देनज़र भी देखा जा सकता है। कानूनी प्रक्रियाओं के कारण मुख़्तार अंसारी आज अपनी माँ के दफीन में शिकरत नही कर सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…