फारुख हुसैन
पलिया कलां (लखीमपुर): मुख्यमंत्री के आदेश पर 20 नवंबर से 20 दिसंबर तक नारी सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सोमवार को ग्राम नगला में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पहुंचे बीडीओ डा. विनय कुमार और बाल विकास परियोजना अधिकारी सुमन सिंह ने महिलाओं, युवतियों को उनसे संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ उन्हें आवश्यक किट का वितरण किया। बीडीओ ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शौचालयों का निर्माण किया गया है।
ग्राम नगला में भी शौचालय बन चुके हैं, जरूरी है कि ग्रामीण नियमित उसका प्रयोग करें तभी खुले में शौच का सपना पूरा हो सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, टीकाकरण, एनआरएलएम के बारे में मौजूद महिलाओं को जानकारी दी। अंत में उन्होंने पुष्टाहार, आयरन की गोलियां, सैनिटरी नैपकीन की किट भी वितरित की।
सीडीपीओ ने मौजूद महिलाओं से बताया कि वे आंगनबाड़ी केंद्रों पर संचालित योजनाओं का लाभ उठाएं। हर महीने गर्भवती महिलाओं को पोषाहार का वितरण किया जा रहा है। अगर किसी को पोषाहार नहीं मिल पाता हो तो अवगत कराएं। प्रधान अरूण कुमार ने भी सरकार द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील मौजूद महिलाओं से की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…