फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। चंदन चौकी में विगत कई वरसों से लग रहे रामलीला मेले की परमीशन ना दिये जाने को लेकर दुधवा मुख्यालय गेट पर भाजपा नेता उदयवीर सिंह के नेतृत्व तमाम लोगों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होनें मांग की है कि दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक पिछले वर्षों की भांति मेला लगाये जाने की लिखित अनुमति प्रदान करें। अगर वह मेला लगाने का आदेश नही देते हैं तो उनका यहां से स्थानंतरण किया जाये। जब तक उनकी यह मांग पूरी नही होगी, तब तक यह धरना जारी रहेगा।
धरने के दौरान मौजूदा मेला कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, महामंत्री अभिषेक गुप्ता, विनय गुप्ता, व्यापारी नेता रवि गुप्ता राजीव, हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजकुमार राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष अक्षम शुक्ला, ब्लॉक प्रभारी सत्येंद्र मिश्रा, भाजयुमो नगर अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता, पूर्व महामंत्री आशुतोष शुक्ला, मानसिंह, शिव कुमार अग्रवाल, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, पलिया देहात मंडल के महामंत्री मनोज गुप्ता, रानी नगर प्रधान प्रदीप कुमार, निखिल गुप्ता, सीताराम राठौर, राजकुमार राठौर, राजकुमार श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, उत्तम कुमार, रंजीत कुमार व रमन शर्मा सहित तमाम क्षेत्रवासी व मेला कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…