फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। पलिया मांटेसरी स्कूल में बीते दिन को बच्चों में कुर्सी दौंड़ व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें नन्हें मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पहला दूसरा व तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों को कोतवाल दीपक शुक्ल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस दौरान कोतवाल ने मौजूद बच्चों से मन लगाकर पढ़ने की बात कही। प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ स्कूल के प्रबंधक अनूप गुप्ता, अध्यक्ष विजय महेन्द्र व कोतवाल दीपक शुक्ल ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती चित्र के सामने दीप जलाकर किया। इस दौरान आयोजित कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में कक्षा चार के अहम राना ने पहला व खुशी ने दूसरा, फैसन शो में एनसी के मनरीत ने पहला, सागर ने दूसरा व कक्षा तीन की मीरा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसे अलावा कक्षा चार की मानसी, अलीना क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के अध्यक्ष विजय महेंन्द्रा ने की। प्रतियोगिताओं में शामिल हुए अतिथियों का प्रधानाचार्या रत्ना वाजपेई ने आभार जताया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…