तारिक खान
प्रयागराज. अभी तक इन्सानों के बच्चे ग़ायब होने पर लोग प्रशासन से बच्चे को तलाशने की मांग करते थे। लेकिन कुतिया के छः बच्चों मे से तीन बच्चों के ग़ायब होने पर स्थानिय लोगों ने उसे तलाशने की मांग प्रशासन से की है। समाजसेवी सै० मो० अस्करी ने बताया की गत दिवस सिविल लाइन्स सरदार पटेल मार्ग के पश्चिम क्षेत्र मे यूको बैंक के सामने नाले का निर्माण किया जा रहा है। जो अभी कम्प्लीट नही हुआ है। जिसमे एक कुतिया ने छः बच्चों को जन्म दिया।
बुधवार को जब लोग आए तो उन्हे खिलाने को बिस्किट देते वक़्त नज़र पड़ी तो तीन बच्चे कम नज़र आए। इस पर क्षेत्रीय लोगों का जमघट लग गया। लोगों की मांग है कि कुतिया के बच्चों मे से तीन गायब है। उन्हे प्रशासन सीसीटीवी की फुटेज निकलवा कर तलाश करे। लोगों का कहना है की यह मानवीय कार्य होगा अगर प्रशासन उसे तलाशने का प्रयास करता है। तो क्षेत्रीय लोगों ने मांग किया है कि प्रशासन उन गुमशुदा बच्चो को तलाशे। अब देखना है की कौन, आकर क़दम उठाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…