तारिक खान
प्रयागराज. कुम्भ कार्यों में निर्धारित समय में पूरा होने वाला रेलवे ओवर ब्रिज भी आज प्रयागराज की जनता को समर्पित हो गया। मण्डलायुक्त डॉ. आशीष कुमार गोयल ने आज सायं नैनी आरओबी पर स्वयं सबसे पहले चलकर न केवल उसका निरीक्षण किया, बल्कि आवागमन भी चालू करवा दिया। 33 करोड़ की लागत से सेतु निगम ने मात्र 13 महीनों में इस आरओबी को पूरा करके कुम्भ कार्यों मे पुनः एक सफलता की कहानी पूरी की है, जो प्रयागराज के विकास का एक सुनहरा अध्याय है।
गौरतलब है कि यमुना पार के क्षेत्र की जनता को नैनी स्थित रेलवे लाईन के आर-पार जाने के लिए क्रांसिंग के वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था तथा दशकों से इस जरूरत को महसूस किया जा रहा था। पिछले छः वर्ष से इस पुल को बनाये जाने पर विचार चलता रहा, किन्तु कार्य नही हो सका था । एक बडे संकल्प के साथ गत वर्ष नवम्बर 2017 में इस कार्य प्रारम्भ कराकर मात्र में तेरह महीनों की अवधि में इस रेलवे ओवर ब्रिज को पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…